फरीदाबाद में सुधरेगा माहौल? अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान हुआ तेज़

अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस एक बार फिर विशेष अभियान चलाएगी। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह अभियान पूरे फरवरी माह में चलेगा। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की टीमों को गत्वा छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस के साथ शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

ओपी सिंह काफी सक्रिय होकर फरीदाबाद में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने बड़े अपराधियों को जेल में भेजने का लक्ष्य अधिकारीयों को दिया। उत्कृष्ट काम करने वाले अपराध शाखा प्रभारियों को प्रशंसा पत्र भी दिए।

Australia Says Gun Amnesty Netted 57,000 Illegal Weapons : The Two-Way : NPR

एसीपी क्राइम अनिल कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि महामारी का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया था इस दौरान काम धंधे पर काफी बुरा असर पड़ा। इसके चलते लूट की आशंका काफी बढ़ गई। जेल से भी अपराधियों को जमानत मिल गई।

ओपी सिंह ने सभी थाना प्रबंधकों से कहा भी है कि वे किसी लोभ-लालच से दूर रहकर ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। अपराधियों द्वारा कुछ भी खुराफात हो सकती है। इसलिए अवैध हथियारों की रोकथाम कर पुलिस अपराध पर नियंत्रण करना चाहती है। अवैध हथियार रखने वालों की सूचना देने के लिए सभी क्राइम ब्रांच ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है।

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीनें तैयार हैं। कोशिश है कि 28 फरवरी तक ज्यादा से ज्यादा आ गए हथियार बरामद कर शरारती तत्वों को वापस भेजा जा सके इससे पहले भी पुलिस नवंबर दिसंबर में अभियान चला चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago