हाथ पर लिखे आई लव यू बबिता वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

गौच्छी चैक के पास बने कूड़े के ढेर से एक व्यक्ति की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति के हाथ पर आई्र लव यू बबिता लिखा हुआ है। इसके अलावा व्यक्ति के पास से कोई भी पहचान के लिए आईडी नहीं मिली है। पुलिस को प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ठंड या किसी बीमारी से हुई है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।


पुलिस चैकी सैनिक काॅलोनी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उनको सूचना मिली कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में गौच्छी चैक पर बने कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद उपनिरीक्षक सोहनपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हाथ पर लिखे आई लव यू बबिता वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए आस पास के लोगों से पूछा लेकिन उक्त व्यक्ति के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि उनको ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत ठंड व किसी बीमारी की वजह से हुई है।

लेकिन सभी तरह के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। जांच अधिकारी सोहनपाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति ने नीले रंग की टी शर्ट और काले रंग का लोयर पहना हुआ था। उसके दाएं बाजू पर आई लव यू बबीता लिखा हुआ था।
सूत्रों के अनुसार अगर किसी मृतक की पहचान 72 घंटों के अंदर नहीं होती है तो उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके उक्त शव को अज्ञात के तौर पर नगर निगम को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago