ट्विटर के जरिए युवक ने पुलिस व डीसी से मांगी मदद, पुलिस पहुंची घर…….

आज के समय में अगर किसी को कोई सहायता चाहिए होती है तो वह सोशल मीडिया का सहारा लेता है। चाहे वो फेसबुक हो या फिर ट्विटर । इसी के चलते जिले के एक युवक ने पासपोर्ट के अप्लाई किया था। लेकिन वैरीफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस के द्वारा वेरीफिकेशन करवाई जाती है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही होती है।

इसी के चलते मुजेसर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने वेरीफिकेशन के लिए फरीदाबाद पुलिस और डीसी से ट्विटर  के माध्यम से मदद मांगी। जिसके बाद थाना मुजेसर की पुलिस द्वारा घर पर जाकर युवक की वेरीफिकेशन की। जिसके बाद युवक ने ट्विटर  पर ही पुलिस का धन्यवाद किया।

मुजेसर क्षेत्र में रहने वाले अंतिक वर्मा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पासपोर्ट अप्लाई किया था। उस दौरान उनका एक दोस्त जोकि डबुआ में रहता है उसने भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। अप्लाइ करने के बाद उसके दोस्त को डबुआ थाने से वेरीफिकेशन के लिए पुलिस द्वारा फोन आया। जिसके बाद पुलिस ने वेरीफिकेशन करने के चलते उसके दोस्त से कुछ पैसे लिए। इसी डर की वजह से उसने पुलिस के द्वारा फोन आने से पहले ही फरीदाबाद पुलिस और डीसी के वेरीफिकेशन के लिए मदद मांगी।

उन्होंने दो दिन पहले ट्विटर  पर जाकर लिखा कि मुझे फरीदाबाद पुलिस की मदद चाहिए है। मेरे पासपोर्ट की फाइल मुजेसर थाने में वेरीफिकेशन के लिए आ चुकी है। मैं चाहता हूं कि मुझसे किसी भी प्रकार का कोई खर्च ना लिया जाए और मेरी वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाए। मुझे पूरी उम्मीद है कि फरीदाबाद पुलिस और डीसी अवश्य मदद करेंगें। यह मैसेज उन्होंने फरीदाबाद पुलिस और डीसी को ट्विटर  किया।

अगले दिन पुलिस ने घर जाकर की वेरीफिकेशन

अंकित वर्मा ने बताया कि उनके ट्विटर  करने के बाद उनसे उनका नंबर मांगा गया। जिसके बाद अगले दिन थाना मुजेसर की पुलिस के द्वारा उनको काॅल किया गया और अंकित को निश्यित रहने के लिए कहा गया और मेरी पूरी सहायता की जाएगी। जिसके बाद मुजेसर थाने से पुलिस के द्वारा उनके घर पर जाकर पुलिस वेरीफिकेशन की गई। उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया । इसके अलावा उनके बात करने का तरीका भी बहुत ही अच्छा था।

ट्विटर  पर किया धन्यवाद

मुजेसर थाने की पुलिस के द्वारा वेरीफिकेशन करने के बाद अंकित वर्मा ने दोबारा से टिव्ट करके फरीदाबाद पुलिस और डीसी का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा है कि फरीदाबाद पुलिस की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है।  थाना मुजेसर के हैडकांस्टेबले विपिन ने बताया की अंकित की पुलिस के द्वारा पूरी सहायता की गई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago