सड़क सुरक्षा माह चल रहा है फिर भी आप बरत रहे हैं लापरवाही, हो जाएं सावधान कटेगा मोटा चालान

जिले में लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं दिखाई दे रहे हैं। शहर में सड़क सुरक्षा महा चल रहा है लेकिन लोग फिर भी धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर के हर क्षेत्र में लोग बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग और बिना सीट बेल्ट के चलते नजर आ रहे हैं। इससे हादसा होने का भी डर है। हालांकि पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।

सड़क सुरक्षा माह की धज्जिया लोग लगातार उडा रहे हैं। इसके प्रति कोई सवेंदनशील नहीं दिखाई दे रहा है। आपको बता दें, 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा माह चल रहा है फिर भी आप बरत रहे हैं लापरवाही, हो जाएं सावधान कटेगा मोटा चालान

यही हाल ग्रामीण इलाकों का है। शहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस रोजाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को नियमों के बारे में बता रही है। अब इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो उन पर कड़ा फाइन लगाया जाएगा। लोग लगातार यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं अपनी जान पर खेल रहे हैं।

अपनी सुरक्षा के साथ – साथ जो लोग यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं वो दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। जब इस माह की शुरुवात की गयी थी तब, यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को फूल देखकर यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा की दृष्टि से नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

बढ़ती गाड़ियां व यातायात नियमों की अवहेलना सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती भी है। फरीदाबाद शहर में हर साल एक हज़ार से अधिक सड़क हादसे होते हैं। यात्रा करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना में होने वाले शारीरिक नुकसान से बचाव के लिए हेलमेट पहने।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago