Categories: Faridabad

गुरुग्राम नहर किनारे चार लेन मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

जिलेवासियों को एक नई खुशखबरी मिलने वाली है। गुरुग्राम चार लेन मार्ग के लिए सेक्टर- 3 के पास फ्लाईओवर बनाया जायेगा, जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने निगम अधिकारियों को इसकी विस्तृत जानकारी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। ये पुल सेक्टर- 3 और 8 के बीच बने गुरुग्राम नहर पुल के पास बनाया जाएगा।

सरकार ने बाईपास को 12 लेन बनाने और मुंबई- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से से जोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है। बाईपास से नोएडा से जोड़ा जाएगा। बाईपास को 12 लेन बनाने का काम था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रही है। बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए प्रोग्राम नहर के किनारे चार लेन मार्ग बनाया गया है।

गुरुग्राम नहर किनारे चार लेन मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

बल्लभगढ़ तिगांव मार्ग से गुरुग्राम नहर सेक्टर 3 तक सड़क को चार लेन बनाने का काम शुरू हो चुका है। जिस दिन बाईपास 12 लाइन बन जाएगा तभी राजमार्ग और बाईपास के बीच गुरुग्राम नहर किनारे चार लेन मार्ग पर वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।

ऐसी स्थिति में बल्लभगढ़ से सेक्टर 8 और 12 की तरफ जाने वाली ट्रैफिक भी बढ़ जाएगा और सेक्टर 3 गुरुग्राम नहर पुल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति होगी। एस एस टी सी लोगों को सामना ना करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए मंत्री ने पहले से ही योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि गुरुग्राम नहर से सेक्टर- 3 बल्लबगढ़ तिगांव मार्ग की तरफ जाने वाली सड़क चार लेन बनने के बाद आने वाली ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम नहर पर छह लेन पुल बनाने की योजना मंजूर हो चुकी है. डीपीआर तैयार करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से कहा.


आपको बता दे कि जिले का एक बहुत बड़ा कामकाजी वर्ग अपने काम के लिए गुरुग्राम जाता है वही इस पुल के निर्माण से ट्रैफिक डाइवर्ट होगा और इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago