Categories: Faridabad

ओल्ड फरीदाबाद में बनेगा कुछ ऐसा, जिससे आप देख पाएंगे पूरा फरीदाबाद

बाबा फरीद की नगरी फरीदाबाद अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने वाली है। जिले को सतयुग दर्शन ध्यान केंद्र पर्यटन स्थल के बाद एक और न्य पर्यटन स्थल मिलने वाला है। ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। फ़िलहाल इस तालाब की स्थिति काफी ख़राब है परन्तु जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब की स्थिति जल्द ही बदलने वाली है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण पर रोक हटने के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तालाब के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है। योजना के तहत बराही तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित जायेगा।

ओल्ड फरीदाबाद में बनेगा कुछ ऐसा, जिससे आप देख पाएंगे पूरा फरीदाबाद

बराही तालाब के पास एक बड़ा टावर बनाया जाएगा। इससे लोग बराही तालाब और ओल्ड फरीदाबाद का नजारा देख सकेंगे। इसके अलावा तालाब के पास ही अखाडा भी तैयार किया जायेगा। इन सबके पास ही कई अन्य सुविधाएं भी यहां की जाएगी।

आपको बता दे कि ओल्ड फरीदाबाद का बराही तालाब कई दशक पुराना है। यहां पर हर साल बराही मेले का आयोजन होता है। इसके अलावा छठ के पर्व पर भी श्रद्धालु यहां पूजा करने आते है। पिछले कई साल से इसकी स्थिति बहुत ख़राब चुकी है। करीब दो साल पहले स्मार्ट सिटी मिशन के अंदर बराही तालाब को बनाने का प्रस्ताव था।

योजना पर काम करने से पहले ही एनजीटी ने किन्ही कारणों से इस पर रोक लगा दी थी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार दो महीने पहले एनजीटी ने बराही तालाब पर लगी रोक हटा ली। इसके बाद योजना पर फिरसे काम शुरू कर दिया गया। बराही तालाब को अब एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।


जिले में सतयुग दर्शन ध्यान केंद्र तथा ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से फरीदाबाद की शोभा और बढ़ेगी और फरीदाबाद औद्योगिक नगरी के साथ- साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago