Categories: Faridabad

जिले के मेट्रो यात्रीगण ध्यान दे, जल्द ही मिलने वाली है ये नई मेट्रो व्यस्था

अब फरीदाबाद से मेट्रो उत्तर प्रदेश के नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक चलने को तैयारी में है। शुक्रवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में हुई एफएमडीए की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू ने की। इसमें स्मार्ट सिटी फरीदाबाद लिमिटेड सहित अन्य सरकारी महकमों के अधिकारी मौजूद थे। अगर एफएमडीए द्वारा बनाई गई ये योजना सफल होती है तो भविष्य में फरीदाबाद से मेट्रो उत्तर प्रदेश के नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

एफएमडीए द्वारा वर्ष 2041 के लिए बनाई गई इस योजना में पब्लिक ट्रांसपोर्टर को मजबूत बनाने, सड़क और फ्लाईओवर के रूप में आधारभूत ढांचा मजबूत करने सहित अनेक विकास कार्यों को भी शामिल किया गया है। हालांकि इस योजना को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस योजना को अब सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

जिले के मेट्रो यात्रीगण ध्यान दे, जल्द ही मिलने वाली है ये नई मेट्रो व्यस्था

एफएमडीए द्वारा बनाई गई इस योजना में हर लिहाज से शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत पर फोकस किया गया। मेट्रो, सिटी बस, सड़क, फ्लाईओवर, बस टर्मिनल, भारी वाहनों के लिए अलग से फ्रेट कॉरिडोर बनाने आदि पर करीब 28,400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगे।

इतना ही नही सड़क की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए व्यापक गतिशीलता योजना के तहत जिले में विभिन्न जगह 58 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके और प्रदूषण भी शहर का कम हो सके। यह फ्लाईओवर बाईपास सहित शहर की उन मुख्य सड़कों पर बनाए जाएंगे, जहां वाहनों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसके अलावा सड़कों को 60 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

दो हजार बसें दौड़ेंगी
व्यापक गतिशीलता योजना में एफएमडीए ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया है। वर्ष 2041 तक जिले में करीब 2220 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इनको अलग-अलग चरणों में सड़कों पर उतारा जाएगा। इनके संचालन के लिए 431 किलोमीटर के रूट तय किए जाएंगे।

फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग गलियारा बनेगा
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए पलवल में बन रहे जंक्शन से फरीदाबाद तक भारी वाहनों के लिए अलग से कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, ताकि फरीदाबाद सहित पलवल के औघोगिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सके। फरीदाबाद और गुरुग्राम के उघोगों को देखते हुए व्यापक गतिशीलता योजना में इसका प्रावधान किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago