Categories: Faridabad

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा

फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने भाजपा विधायकों द्वारा फरीदाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।


भारत अशोक अरोड़ा के अनुसार तिरंगा प्रत्येक भारतीय का मान और सम्मान है और इसके सम्मान को किसी भी परिस्थिति में ठेस पहुंचाने के प्रयास काबिले बर्दाश्त नहीं है, परंतु यह समझ से परे है तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा नेता क्या सिद्ध करना चाहते हैं।

तिरंगे का मान सम्मान सर्वोपरि, तिरंगे के नाम पर ढोंग ना करे मौजूदा भाजपा सरकार: भारत अशोक अरोड़ा
युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा

जबकि यह वही भाजपा सरकार है जो गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी अपने कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराते हैं। आज ये लोग तिरंगे के नाम पर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

दीप सिद्धू द्वारा धार्मिक झंडा फहराने के मामले को भाजपा अलग रूप देने की कोशिश कर रही है और तिरंगा यात्रा निकालकर यह सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे वही इसके ठेकेदार हों।

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू


श्री अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार नौटंकी करने के बजाए किसानों की बात सुने और इन काले कानूनों को वापिस लेकर देश में शांति और सौहार्द का माहौल कायम करे।
युवा नेता भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के एक विधायक का लोगों ने भारी विरोध कर यह बता दिया है कि जनता काम चाहती हैं,

प्रतीकात्मक तस्वीर

और वह भाजपा के उन मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी जिसमें लोगों को धर्म नाम पर अलग अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा देश की शान है और हम सभी पूरा सम्मान करते हैं। इसलिए भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश ना करे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago