Categories: Education

छठी-आठवीं तक के बच्चों का जत्था स्कूल पहुंचा, डेटा के अभाव में हाजिरी का मामला लटका

छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए अब भले ही सरकार कछुए की चाल से नए नए परिवर्तन कर छात्रों के लिए स्कूल खोलने का प्रयास कर रही है। मगर दूसरी तरफ देखा जाए तो यह बिल्कुल उचित भी है क्योंकि छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का महत्व भी बराबर रखता है।

दरअसल जहां पिछले वाइफ मार्च माह से लगे हुए लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद किए गए थे। वही धीमी गति से जहां अभी तक बोर्ड क्लासेस के छात्रों को बुलाया गया था। अब एक फरवरी यानी कि सोमवार से यह नियम छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए भी बरकरार कर दिया गया है।

छठी-आठवीं तक के बच्चों का जत्था स्कूल पहुंचा, डेटा के अभाव में हाजिरी का मामला लटका

जिसका सकारात्मक पहलू यह देखने को मिल रहा है कि पिछले 11 माह से जो छात्र स्कूल के आसपास भी भटकते हुए दिखाई नहीं दिए थे। एक बार उनमें स्कूल जाने को लेकर उत्साह भरा हुआ देखा जा सकता है। वही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि छात्रों की संख्या पहले जितनी नहीं दिखाई दे रही है।

जिसका कारण यह है कि विद्यार्थियों को स्कूलों में आने से पूर्व स्वास्थ्य पत्र सीएचसी या पीएचसी से बनवाना होगा। ऐसे में कई विद्यार्थी स्कूलों में बिना स्वास्थ पत्र के पहुंच गए।

जिन्हें स्कूल स्टाफ द्वारा वापस घर लौटाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इंटरनेट बंद होने की वजह से सभी जिलों से आंकड़े नहीं आ पाए हैं।

अगर एक अनुमान लगाया जाए तो पहले दिन 20 से 30 फीसदी हाजिरी स्कूलों में रही है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार अब शिक्षा विभाग पहली से पांचवीं की बजाए तीसरी से पांचवीं कक्षा तक स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए जल्द ही फाइल बनाकर मंत्रालय और सीएम तक भेजी जाएगी। ताकि इन तीन कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोले जा सकें। पिछले काफी महीनों से कोविड के चलते प्राइमरी स्कूल भी बंद पड़े हैं। बोर्ड कक्षाओं की सालाना परीक्षा की तारीख अभी तक शिक्षा विभाग तय नहीं कर पाया है। इसी सप्ताह इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

क्योंकि फाइल सीएमओ में गई हुई है और वहां से अनुमति मिलने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विभाग पहले ही कह चुका है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई प्रथम सप्ताह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। सीबीएसई की ओर से दो फरवरी को सालाना परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की जाएगी।

छात्रों के लिए बने नए नियम,

यदि कोई विद्यार्थी पॉजीटिव पाया जाता है तो विद्यालय मुखिया द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से मामला आला अधिकारियों को बताया जाएगा। कक्षा के पूरे विंग को 10 दिन के लिए बंद किया जाएगा।

विद्यालय परिसर को सेनेटाइज करने के लिए बंद किया जाएगा। यदि एक से अधिक विंग के विद्यार्थी पॉजीटिव आते हैं तो स्कूल को 10 दिन के लिए बंद करने की प्रक्रिया पूरे स्कूल में अपनाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago