Categories: Faridabad

निकिता हत्याकांड : कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान ली जाएगी डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की गवाही

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में घटित हुए निकिता हत्याकांड के मामले में पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जिसके बाद से ही युवाओं से लेकर नेता भी सड़क पर उतर फरीदाबाद की बिटिया निकिता तोमर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे। इतना ही नहीं इस घटना के बाद से ही जगह-जगह जमकर विरोध प्रदर्शन पर किए गए थे।

जिसके बाद ना सिर्फ हरियाणा में बल्कि अन्य राज्यों में भी लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। वही अभी भी यह मामला कोर्ट में चल रहा है जिसके बाद आज यानी मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होनी है।

निकिता हत्याकांड : कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान ली जाएगी डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की गवाही

सबसे महत्वपूर्ण इस सुनवाई के दौरान निकिता के शव का पोस्टमार्टम करने वाले बीके अस्पताल के दो डॉक्टरों और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने वाले पुलिसकर्मियों की गवाही भी पेश की जाएगी।

वही इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि निकिता को जो गोली तोसिफ खान द्वारा मारी गई थी वह बहस भी नजदीक से मारी गई थी जिसके चलते गोली निकिता के आर पार हो गई थी।

वही दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष के वकील एवं निकिता तोमर के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को तीन गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया है।

बयान दर्ज कराने वालों में बीके अस्पताल में कार्यरत और निकिता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर मनीष दयाल और डॉ.मोनिका ने अपने बयान दर्ज कराए। दिन के बाद इनकी सुनवाई आज कोर्ट में भी ली जाएगी।

गौरतलब, 26 अक्टूबर को फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले बल्लभगढ़ से लगते अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाली बीकॉम की फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान नामक के व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वह इस मामले में परिजनों द्वारा तौसीफ खान पर लव जिहाद का मामला भी उजागर किया गया था। कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के धार पर ही आरोपियों की पहचान की गई थी और उन्हें पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago