Categories: Faridabad

हरियाणा: 3 से 5 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम , बारिश के साथ साथ ओले गिरने की संभावना

हरियाणा: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है. अधिकांश जिलों में रात का पारा बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद फिर ठंड लौटेगी व रात का पारा गिरेगा. बसंत पंचमी के बाद ठंड से राहत की उम्मीद है.

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में दिल्ली में शीतलहर के 7 दिन दर्ज हुए, जो 2008 के बाद सर्वाधिक हैं. तब ऐसा 12 दिनों तक हुआ था. वहीं प्रदेश में सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा.

करनाल में यह 4 डिग्री दर्ज किया गया. दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा. नारनौल में यह 27 डिग्री पर पहुंच गया.

वहीं विंड पैटर्न में बदलाव और हवाओं की रफ्तार कम होने से रविवार को राहत मिल गई. दिन का तापमान 20.4 डिग्री तक पहुंच गया. जो शनिवार के मुकाबले 2.1 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के कारण 2 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है. 3 से 5 फरवरी तक बूंदाबांदी की भी संभावना है

बता दें कि अरब सागर से मिली नमी और जम्मू एंड कश्मीर की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 24 जनवरी से मौसम ने करवट ले ली थी. कड़ाके की ठंड ने फिर से दस्तक दे दी थी. 15 किमी की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने लगीं.

हरियाणा: 3 से 5 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम , बारिश के साथ साथ ओले गिरने की संभावना

इन हवाओं के साथ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में आ गया. इन हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. इन हवाओं का शनिवार तक चलना जारी रहा. शनिवार देर रात से हवाओं का रुख बदल गया. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं को चलना बंद हो गया.

रविवार सुबह से आसमान साफ रहा और धूप खिल आई. रविवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago