Categories: Uncategorized

बजट में महिलाओं के लिए तोहफा, अब नाईट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी महिलाएं

इस बार का बजट महिलाओं के लिए बेहद खास है। बजट में इस बार महिलाओं को नाईट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गई है। बजट में महिलाओं को मिले इस अधिकार से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी के मद्देनजर महिलाओं का भी बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में महिलाओं को नाईट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गई है। महिलाओं के हक में लिए गए इस फैसले में एक तरफ जहां महिलाओं में खुशी है वही दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर कुछ शंका भी है। महिलाओं का कहना है कि नाईट शिफ्ट में काम करने की अनुमति मिलने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सरकार को इंतेज़ाम करने चाहिए।

बजट में महिलाओं के लिए तोहफा, अब नाईट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी महिलाएं

महिलाओं को मिले इस अधिकार से महिलाएं बोल्ड बनेगी। शहर में नाईट शिफ्ट में काम करना आम बात है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सोच इससे अलग है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यस्था करानी चाहिए।

महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया का कहना है कि समानता के अधिकार के तहत महिलाओं को बजट में मिले इस अधिकार से महिलाएं सशक्त बनेगी। इससे महिलाएं स्वतंत्र बनेगी और उनके अंदर की घबराहट दूर होगी। महिलाओं को मिले इस अधिकार से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वही अगर महिलाओं की सेफ्टी की बात की जाये तो महिलाओं को मिली इस अनुमति से सरकार को उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।

जो महिलाएं चौबीस घंटे वाली नौकरी करती है उनके लिए सुरक्षा का प्रावधान करना चाहिए। पुलिस को भी इस मामले में अलर्ट रहने की जरूरत है। पुलिस को भी मुस्तैदी से महिला सुरक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। दुर्गा शक्ति वाहनों को हर जगह तैनात रहना चाहिए। वही आयोग भी इस बारे में मांग रख चुका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago