राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक जमा हुए इतने करोड़, इतने करोड़ से अधिक के चेक भी

राम मंदिर निर्माण के लिए सभी लोग दिल खोल कर दान कर रहे हैं। श्रद्धालु इस भव्य राम मंदिर का सैकड़ों सालों से इंतज़ार कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए लोग दिल खोल कर दान दे रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में अबतक तकरीबन छह सौ करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। । ये खाते रामनगरी के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इ्रन्हीं खातों में नित्य संग्रहीत धनराशि जमा की जा रही है।

दान के रूप में लोगों की भावनाएं प्रकट हो रही हैं। राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में भी लोग दिल खोलकर अपना सहयोग कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार सहयोग आ रहा है।

Ram Mandir in Ayodhya: How events unfolded over the years | India News - Times of India

इस सहयोग से और इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद ने डोर टू डोर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान भी शुरू किया है। मकर संक्रांति से शुरू हुए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान के लिए तीनों बैंकों में विशेष खाता खोला गया, जिसमें अब तक तकरीबन पौने पांच सौ करोड़ जमा हो चुके हैं। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 1 फरवरी से 15 फरवरी तक अयोध्या जनपद व उसके आसपास के जनपद समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद व संघ के कार्यकर्ता घर-घर, दुकान-दुकान जा कर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे। अभी तक भारतीय स्टेट बैंक में तीन सौ करोड़ जमा हो चुके हैं। शेष धनराशि पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा है। राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए पटरी दुकानदार भी दिल खोलकर दान कर रहे हैं।

हिन्दुओं की आस्था का प्रतिक अयोध्या में भव्य मंदिर देखने का इंतज़ार अब सभी कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। करीब 39 महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago