Categories: Faridabad

नगर निगम जिलेवासियों को दे रहा है ये विशेष सुविधा, अब हर समस्या का होगा समाधान

गुरुग्राम की तर्ज पर अब फरीदाबाद नगर निगम भी अपना ऐप आधारित सिस्टम तैयार करेगा। इसकी जानकारी जिला उपयुक्त तथा नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि आज के समय के अनुसार ऐप आधारित सिस्टम ज्यादा कारगर होगा।

दरअसल, नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी वार्डों में कोई न कोई समस्या बनी रहती है ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वही नगर निगम की वेबसाइट भी काफी समय से काम नही कर रही है वही नगर निगम अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को जवाब नही देता है। ऐसे में लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम जिलेवासियों को दे रहा है ये विशेष सुविधा, अब हर समस्या का होगा समाधान

वही अब नगर निगम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए ऐप आधारित सिस्टम को विकसित करेगा। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नगर निगम एक सुविधाजनक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है। नगर निगम के ऐप को बनाने की दिशा में एक प्राइवेट एजेंसी से कार्य कराया जा रहा है।

एक हफ्ते के अंदर ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। एक सप्ताह के अंदर ही इस ऐप सेवा को शुरू किया जाएगा। इस ऐप में सड़क, सीवर, पानी पार्क, गंदगी आदि की शिकायत ऐप से की जा सकेगी। ऐप में ही निगम का फेसबुक पेज और ट्वीटर हैंडल को भी लिंक किया जाएगा, जिस पर लोग शिकायत कर सकते है। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी ऑनलाइन दी जाएगी।

ऐप में भी सभी अधिकारियों और पार्षदों के मोबाइल नंबर भी रहेंगे। वही नक्शा पास कराना हो तो उसकी सेवाएं भी ऐप से ले सकते है। प्रॉपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज, पानी सीवर चार्ज को भी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। वही इस ऐप में रेकॉर्ड्स को भी संभाल कर रखा जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago