Categories: Politics

विधायक नीरज शर्मा ने फिर कुरेदा पिलर बॉक्स घोटाला


फरीदाबाद : ठंडे पड़ चुके दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 130 करोड़ रुपए के पिलर बॉक्स घोटाले को एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने एक बार फिर कुरेद दिया है। इस घोटाले में दोषी पाए गए अधिकारियों की फिर फरीदाबाद में नियुक्ति का मामला एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने लोक उपक्रम समिति  की बैठक में उठाया।

इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। समिति के अध्यक्ष विधायक असीम गोयल ने इस मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव टी सी गुप्ता से दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

विधायक नीरज शर्मा ने फिर कुरेदा पिलर बॉक्स घोटाला


नीरज शर्मा ने समिति को बताया था कि इस मामले में ऐसे ऐसे ठेकेदारों को भ्रष्ट अफसरों ने ठेका दे दिया जिनके पास पात्रता नहीं थी। घटिया माल की खरीद हुई। भुगतान भी अनुचित तरीके से हुआ। 2012 में दिए गए इन ठेकों का पर्दाफाश 2014 में आरटीआई के मध्यम से हुआ था।

2015 में हुई विभागीय जांच में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 57 अधिकारी शामिल पाए गए थे। जिनमें से 7 को निलंबित किया गया था। 46 अन्य अधिकारियों की वेतन वृद्धि और प्रमोशन पर रोक लगा दी गई थी। जिनमें 19 एस डी ओ 23 जेई व चार सहायक शामिल थे।


विधायक नीरज शर्मा ने समिति को बताया कि इस मामले में विभाग के आला अधिकारियों ने दोषी अफसरों के खिलाफ़ मानवीय भूल का हवाला देते हुए सिर्फ वेतन वृद्धि रोकने का काम किया था अब एक बार फिर उन भ्रष्ट अधिकारियों को फिर फरीदाबाद में नियुक्ति दे दी गई है।

श्री शर्मा ने इस मामले में दुख भी जताया है कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह भी नहीं की गई है और दोषी अधिकारियों को फिर मलाईदार पोस्टों पर नियुक्त कर दिया गया है।

श्री शर्मा ने समिति से सिफारिश की है कि मामले में शामिल रहे अधिकारियों को उन जिलों में फिर नियुक्त ना किया जाए जहां इस घोटाले में उनकी संलिप्तता पाई गई साथ ही उन्हें पब्लिक डीलिंग से भी दूर रखा जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago