हाईवे निर्माण में सडक सुरक्षा नियमों से कोई समझौता नहीं – प्रदीप दहिया

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया ने कहा कि हाईवे निर्माण के दौरान सडक सुरक्षा के सभी मानकों का पूर्णत पालन किया जाए। एक बार हाईवे निर्माण होने के बाद उसके डिजाईन में अगर कोई गड़बड़ी रह जाती है तो वर्षों तक हादसे होते रहते हैं। ऐसे में शुरूआत में ही इन बातों का ध्यान रखें कि हाईवे पूरी तरह से सुरक्षित हो और सभी नियमों को पूरा करता हो। वह बुधवार को अपने कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली.बड़ौदरा एक्सप्रैस वे निर्माण डिजाईन की समीक्षा कर रहे थे।

मीटिंग के दौरान एनएचआई के अधिकारियों ने उनके समक्ष फरीदाबादए पलवल व हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से गुजरने वाले हाईवे को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दी। इसमें उन्होंने बताया कि करीब 19 किलोमीटर रास्ते को पूरी तरह से क्लियर करवा लिया गया है।

हाईवे निर्माण में सडक सुरक्षा नियमों से कोई समझौता नहीं - प्रदीप दहिया

उन्होंने हाईवे निर्माण के दौरान बनने वाले ओवरब्रिजए रेलवे ओवरब्रिजए नहरी ब्रिज व अन्य सभी अंडरब्रिज व सर्विस लेन को लेकर विस्तार से उन्हें जानकारी दी। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक तय की जाएगी। इस दौरान एचएसवीपी प्रशासक ने उन्हें निर्देश दिए कि दिल्ली बड़ौदरा एक्सप्रैस शहर के यातायात के लिए भी एक राहत भरा हाईवे होगा।

उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की जितनी भी जमीन इस हाईवे के आस.पास है वह पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त करवाई जा रही है और जिन जगहों पर अतिक्रमण बचा हुआ है उसे भी जल्द ही हटवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें डीपीआर के अनुसार कार्य करना है और एचएसवीपी की पूरी जमीन हाईवे के निर्माण के लिए प्रयोग करनी है। मीटिंग में उन्होंने हाईवे निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों की पूरी जानकारी भी ली। इसके साथ ही यह निर्देश दिए कि हाईवे निर्माण के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों में पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago