Categories: Faridabad

अगर खरीदना चाहते हैं घर, तो इस बार का बजट आपके लिए है खास

इस बार का बजट उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है जो अपना घर खरीदना चाहते है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खरीददार को डेढ़ लाख रुपये तक के ब्याज में राहत दी है वही बिल्डर को उनकी परियोजनाओं को एक वर्ष तक ब्याज मुक्त किया है। बजट में लिए गए इस फैसले से लोगों ने राहत की सांस ली है।


दरअसल, गत 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इस वर्ष बजट में सभी वर्गों के लोगों का विशेष ध्यान दिया गया है। वही बजट में उन लोगों का भी विशेष ध्यान रखा गया है जो अपना घर खरीदना चाहते हैं।

अगर खरीदना चाहते हैं घर, तो इस बार का बजट आपके लिए है खास

केंद्र सरकार की सभी को आवास मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत फरीदाबाद श्हर में करीब 20 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें करीब पांच प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जिनमें लोगों को घर दिए जा चुके हैं। 15 प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है। प्रत्येक प्रोजेक्ट में करीब साढ़े सात सौ फ्लैट तैयार करने का प्रावधान है।

केंद्रीय बजट में सभी को आवास मिले और सस्ते दामों में आवास मिले, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में किफायती आवास खरीदने के लिए जो ऋण लिए गए उसके लिए 1.5 लाख रुपये की धनराशि तक ब्याज में अतिरिक्त कटौती का प्रावधान किया था, जिसको एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। यह 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगा।

इसके अलावा किफायती आवास की आपूर्ति बनाए रखने के लिए किफायती आवास परियोजनाएं और एक वर्ष अर्थात 31 मार्च 2022 तक कर अवकाश का लाभ उठा सकती हैं।

रियल एस्टेट कारोबार से जुडे़ लोगों का कहना है कि खरीददार और बिल्डर को ब्याज में राहत देने से लोगों को घर मिल सकेंगे और निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में जिले में करीब 10 हजार लोगों को सस्ता घर मिलेगा, जिससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। वही लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago