Categories: Press Release

सर्वखाप द्वारा महम चौबीसी चबूतरे पर अभय सिंह चौटाला को किया जाएगा सम्मानित

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा इस्तीफा देने के आह्वान पर विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला देश के पहले राजनेता हैं।

सर्वखाप द्वारा किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए ऐलान किया गया है कि जो भी राजनेता आंदोलन की मजबूती के लिए त्याग करता है तो उसे सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में सर्वखाप द्वारा 11 फरवरी को महम चौबीसी चबूतरे पर ‘सर्वखाप सम्मान सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को आंदोलन के पक्ष में इस्तीफा देने पर सम्मानित किया जाएगा।

सर्वखाप द्वारा महम चौबीसी चबूतरे पर अभय सिंह चौटाला को किया जाएगा सम्मानित

5 फरवरी को ऐलनाबाद हलके के नाथुसरी चौपटा में ‘पैंतालिसा किसान समाज’ द्वारा अभय सिंह चौटाला को सम्मानित किया जाएगा और उसी दिन चौटाला गांव में आयोजित किसान जनजागरण सम्मेलन में इनेलो नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं किसान जनजागरण अभियान के तहत 7 फरवरी से 18 फरवरी तक हलका स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इनेलो नेता हर हलके के बड़े-बड़े गांवों में जाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को आंदोलन में शामिल होने को प्रेरित करेंगे। 7 फरवरी को टोहाना व उकलाना, 8 फरवरी को भिवानी व बाढड़ा, 9 फरवरी को जुलाना व कलायत हलका, 12 फरवरी को गन्नौर व इसराना, 13 फरवरी को इंद्री व शाहबाद, 14 फरवरी को नारायणगढ़ व रादौर, 15 फरवरी को कालका, 17 फरवरी को पुन्हाना व सोहना और 18 फरवरी को हलका बावल व नांगलचौधरी में इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला दौरा करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago