कोविड – 19 से बचाव के लिए न्यायालय परिसर में की जा रही तैयारियां

वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। लोग इस के नाम से भी डरने लगे हैं। कोरोना के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस महामारी से निपटने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा बनाए लॉक डाउन के नियमों का पालन अति आवश्यक है। देश में चौथे लॉक डाउन के बाद उद्योग धंधों के खोलने की अनुमति दी जा चुकी है और अब न्यायालय में भी काम शुरू कर दिया गया है।

जिला अदालत फरीदाबाद के सेशन जज साहब एवं डी एल एस ए के सचिव एवं सीजेएम साहब मंगलेश कुमार चौबे द्वारा न्यायालय में कोविड – 19 से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयारियां की जा चुकी हैं। अधिवक्ता संगीता भारी रावत ने कोविड – 19 से बचाव करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश बार-बार अपनी ड्यूटी दे रहे हैं और सभी अधिवक्ता लगातार अपने क्लाइंट के पास जा रहे हैं। ऐसे में डी एल एस ए टीम जो कि लगातार समाज सेवा में लगी हुई है, प्रयास कर रही है कि कोविड 19 से बचाव कर इस महामारी को मात दे सकें।

कोविड – 19 से बचाव के लिए आज 20 मई 2020 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने सारी तैयारियों का जायजा लिया। जिला अदालत तक पहुंचने के लिए 5 एन्ट्री पॉइंट्स बनाए गए हैं। 3 पॉइंट्स पर ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। जबकि 2 पॉइंट्स पर पैर से ऑपरेट करने वाली सैनिटाइज मशीन लगाई गई है। बाकी सारे एंट्री पॉइंट्स बंद कर किए गए हैं।

प्रत्येक प्रवेश द्वार पर कोर्ट स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी ड्यूटी अंदर आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज करने की है। बिना मास्क पहने व हाथों के बिना सैनिटाइज किए न्यायालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। एनसीएफ की मदद से न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया है। 4 सैनिटाइजर मशीन कोर्ट स्टाफ को भी दी गई है। जिसकी मदद से न्यायालय को खुलने से पहले देने व बंद होने के बाद सेटिटाइज किया जा सके। निम्न कार्रवाई का निरीक्षण दीपक गुप्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago