Categories: Public Issue

किसान आंदोलन की आग पहुँची संसद , याद आया ब्रिटिश काल

भले ही केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन की गूंज सरकार के कानों में ना गूंज रही हो। मगर अब यह लड़ाई सड़क तक सीमित न रहकर संसद तक पहुंच गई है।

दरअसल, मंगलवार को राज्यसभा व लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा किसानों के मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग करते हुए जोरों शोरों से जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए।

किसान आंदोलन की आग पहुँची संसद , याद आया ब्रिटिश काल

इतना ही नहीं कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आवाज भी बुलंद की गई। यही कारण है कि उक्त प्रकरण के चलते राज्यसभा और लोकसभा में कार्यवाही समुचित ढंग से नहीं हो सकी और कार्यवाही शुरू होने से पहले हंगामा जरूर शुरू हो गया।

आपको बता दें पहली बार ऐसा नहीं हुआ है इससे पहले भी तीन बार कार्यवाही स्थगित हो चुकी है विपक्षी दल कामकाज रोक करके से कानून और किसानों की मांग पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

वही माहौल को देखकर इसे सभापति एम वेंकैया नायडू ने नामंजूर कर दिया, लेकिन विपक्षी हंगामा करते रहे। ऐसे में नायडू ने कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

विपक्ष ने इसी मांग को लेकर लाेकसभा में भी हंगामा किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आंदोलन में 150 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। लगता है कि हम ब्रिटिश काल में जा रहे हैं।

अधीर रंजन चौधरी

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सरकार बात कर रही है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा कि सरकार संसद के अंदर, बाहर हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने धारा-144 लगाने की सूचना वाले पाेस्टर के सामने सड़क पर बैठकर भाेजन किया। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है- कानून वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं। यह आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा।

अक्टूबर के बाद आगे की तारीख देंगे। बातचीत भी चलती रहेगी। साथ ही कहा कि बुधवार को जींद में महापंचायत है, जिसमें वे शामिल होंगे। उधर, शिवसेना नेता संजय राऊत गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे और कहा कि टिकैत के आंसू देखकर रुक नहीं सका।

गौरतलब, राज्य सरकार ने 7 जिलों कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत व झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़ इंटरनेट सेवाओं, एसएमएस व मोबाइल पर दी जाने वाली डोंगल सेवा बंद करने की अवधि 3 फरवरी शाम 5 बजे तक बढ़ा दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago