Categories: Faridabad

इस विभाग ने लोगों को दिखाए मुंगेरी लाल के हसीन सपने, कार्यालय बनाने की नही की है कोई तैयारी

सरकार द्वारा योजनाएं तो बना दी जाती है परंतु उनका क्रियान्वयन करना भूल जाती है। ऐसा ही एक मुद्दा बिजली विभाग से सामने आया है जहां दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग द्वारा सूरजकुंड में एक नया सब डिवीजन कार्यालय बनाना था परंतु अभी तक इसकी कोई तैयारी नही की गई है।

दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग द्वारा 2019 में 5 लाख रुपए की लागत से डिवीजन कार्यालय बनाना था परंतु अभी तक इसकी कोई भी तैयारी नही की गई है। इस लागत से बनने वाले इस कार्यालय से सूरजकुंड के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस विभाग ने लोगों को दिखाए मुंगेरी लाल के हसीन सपने, कार्यालय बनाने की नही की है कोई तैयारी

अभी तक यहां के लोग एनएच- 4 और मथुरा रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर जाते थे जिससे लोगों को अपना बिजली बिल भरना और अन्य समस्या को लेकर काफी दिक्कत होती है। अभी तक सूरजकुंड, दयालबाग कॉलोनी, शिव दुर्गा विहार,ग्रीन वैली, चार्मवुड सोसायटी, अनखीर सेक्टर 45, 46, सेक्टर 21 ए, बी, सी, मेवला महाराजपुर,बड़खल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी परंतु नया सब डिवीजन बनने के काम केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। जमीनी स्तर पर डिवीजन का किसी भी प्रकार का कार्य नही किया गया है।

अभी एनएच- 4 के बिजली कार्यालय में करीब 50 हजार तथा मथुरा रोड के बिजली कार्यालय में करीब 45 हजार से अधिक उपभोक्ता है जबकि एक डिविजन कार्यालय में 15 से 20 हजार औसत उपभोक्ता होने चाहिए जिसकी वजह से इन डिवीजन कार्यालय में कार्यरत लोगों को काफी परेशानी होती है।

इस बारे में बिजली निगम के एसई नरेश कक्कड़ का कहना है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

ऐसे में देखना होगा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कब तक सुरकुंड में डिवीजन कार्यालय की शुरुआत की जाती है और कब तक इन क्षेत्रों में लोगों को आनी वाली समस्या का निदान हो पाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago