भाजपा नेत्री के नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांग रहा शख्स, ऐसे हुआ खुलासा

देशभर में लगातार साइबर क्राइम की ख़बरें बढ़ती जा रही हैं। आपराधिक मामले लगातार इस संबंध में दर्ज किये जा रहे हैं। फेसबुक पर भी लोगों की फेक आईडी बनाकर उनके म्यूचुअल दोस्तों से पैसे मांगने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही मामले में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का भी नाम सामने आया है। सोनाली ने खुद अपने फैंस को ये बात बताकर उन्हें सचेत किया है कि वो ऐसी किसी भी धोखाधड़ी में ना फंसे।

काफी मामलों में तो पीड़ित अंजान बना रहता है। लगातार साइबर क्राइम की दुनिया का विस्तार होता जा रहा है। आपको बता दें, बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर आईं सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं।

भाजपा नेत्री के नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांग रहा शख्स, ऐसे हुआ खुलासा

हरियाणा से भाजपा नेत्री इन दिनों काफी चर्चाओं में रहती हैं। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। उनकी बिग बॉस के घर में जर्नी ज्यादा दिन तो नहीं रही लेकिन जितनी भी रही वो काफी दिलचस्प रही। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सोनाली कई इंटरव्यूज दे रही हैं।

प्रदेश से बिग बोस के घर में काफी लोगों ने एंट्री ली है। सोनाली के बाहर निकलते हैं वो नयी परेशानी में फंस गयी हैं। हाल ही में सोनाली ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर अपने फैंस को बताया है कि कोई शख्स उनके नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। दरअसल हुआ यूं कि किसी ने उनके नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया है और पैसे मांग रहा है।

उन्होंने जो स्क्रीनशोट शेयर किये उसमें कोई शख्स पैसे मांग रहा है। इस चैट में लिखा है, ‘कुछ पैसा चाहिए। दो दिन में रिटर्न करती हूं। दोस्त को ट्रांसफर करना है 40,000.’ इसके साथ ही उस शख्स ने बैंक अकाउंट के डीटेल्स भी शेयर किए हैं और जल्दी ही पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago