Categories: Faridabad

समाज को घुन की तरह खत्म करता है नशा : जितेंद्र कुमार

उपमंडल अधिकारी (ना) जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा इंसान को समाज को घुन की तरह खत्म कर देता है। इससे इंसान सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर होकर धीरे-धीरे मृत्यु की तरफ चला जाता है।

ऐसे में जिन लोगों को किसी भी तरह से नशे की लत लग गई है वह सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में अपना ईलाज करवा सकते हैं। उपमंडल अधिकारी (ना) गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोगों से बातचीत कर रहे थे।

समाज को घुन की तरह खत्म करता है नशा : जितेंद्र कुमार

इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सेक्टर-14 में नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इस नशा मुक्ति केंद्र में एक साथ 15 लोगों का ईलाज करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसमें एक महीने तक मरीज को एडमिट रखा जाता है और छह महीने तक दवा खानी पड़ती है।

उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में मौजूदा समय में भर्ती सभी 11 मरीजों से आग्रह किया कि वह समय पर दवा लें और एक महीना पूरा होने के बाद वह घर पर भी लगातार छह महीने तक दवा लेते रहें।

उन्होंने कहा कि इस एक महीने के दौरान यहां सभी मरीजों को योगा व व्यायाम भी करवाते हैं। इसके साथ ही सभी का काउंसलिंग भी की जाती है। इस दौरान उनके साथ रेडक्रॉस के अधिकारी भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago