Categories: Faridabad

अगर अब फैलाया कूड़ा तो नगर निगम करेगा कार्यवाही, कटेगा चालान

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत नगर निगम ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। नगर निगम सोमवार से शहर में स्वच्छता अभियान चलाएगा जिसको लेकर संयुक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश दिए।

दरअसल, जिले में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण शुरू होने वाला है जिसको लेकर नगर निगम ने अपनी तरफ से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अपने आदेशों में कहा कि शहर में जहां जहां गंदगी है उन स्थानों की पहचान कर सफाई कर रखना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही गंदगी के लिए जिम्मेदार आमजन को भी बख्शा नही जाएगा।

अगर अब फैलाया कूड़ा तो नगर निगम करेगा कार्यवाही, कटेगा चालान

आपको बता दे कि बल्लबगढ़ नगर निगम के अंतर्गत करीब 8 वार्ड आते है, जिसके कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। सीवर, नाली जैसी समस्या को लेकर आमजन को हमेशा ही परेशानी बनी रहती है। अभी हाल ही में नगर निगम संयुक्त आयुक्त ने शहर का दौरा किया तथा ऐसी जगह को चिन्हित किया जहां पर कूड़े के ढेर और जहां पर अधिकारियों की लापरवाही से कूड़ा इकठ्ठा हुआ है। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को लूप प्वाइंट पर इशारा करते हुए सख्त निर्देश दिए।


बैठक में निर्णय लिया गया कि जागरुक पार्षद और पूर्व पार्षद का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जो इस समस्या की ओर पूरा ध्यान रखेंगे। वहीं शहर भर के डेरी क्लीनिक, पशुओं को रखने वाले लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग कूड़ेदान का प्रावधान भी किया जाएगा वहीं लोगों को पूरे गाड़ी इसके बाद दूसरे वार्ड कामें कूड़ा डालने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

निगम पहले एक वार्ड का निरीक्षण करेगा फिर उसके सफाई पर ध्यान देगा। उसके बाद दूसरे वार्ड का निरीक्षण किया जाएगा फिर उसके सफाई व्यवस्था पर उचित ध्यान दिया जाएगा। यदि इस दौरान किसी आमजन की गलती पाई गई तो उचित कार्यवाही की जाएगी वहीं अधिकारियों की गलती पाए जाने पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी।
दिनेश कुमार, संयुक्त आयुक्त,बल्लभगढ़

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago