किसान आंदोलन में हर गांव की होने लगी भागीदारी, पंजाब और हरियाणा के इतने गांवों से पहुंचे किसान

देश में चल रहे पिछले लगभग 3 महीने से किसान आंदोलन को पंजाब और हरियाणा के किसानों का समर्थन लगातार तेज़ होता जा रहा है। केंद्र सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहा किसान आंदोलन अब दिल्ली की सरहदों या हरियाणा-पंजाब तक ही सीमित नहीं रह गया है। ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद टूटने लगा किसान आंदोलन दोबारा से खड़ा हुआ तो इस बार इसमें हर गांव की भागीदारी होने लगी है।

एक समय तो यह आंदोलन टूटा सा लग रहा था लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने बाज़ी मारी और आंदोलन फिरसे जीवित हो उठा। कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसान पिछले 70 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

Image result for kisan andolan

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान किसानों ने कहा है कि वह 6 फरवरी को चक्का जाम करेंगे। पंजाब से करीब 7100 तो हरियाणा के 5150 गांवों से किसान धरनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा की करीब 70 खाप पंचायतें किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं तो उसके बाद सबसे ज्यादा किसान गांवों से धरनास्थलों पर पहुंचे हैं।

चक्का जाम को लेकर हरियाणा पुलिस सतर्क है। जिस तरह से अब अधिकतर गांवों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच रहे हैं, उससे किसान नेताओं का हर गांव से किसानों को बुलाने का अभियान सफल होता दिख रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने जींद की महापंचायत में किसानों से ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है।

किसान आंदोलन के नाम पर 26 जनवरी को दिल्ली में जिस तरह की घटना हुई उसे देखते‌ हुए 6 फरवरी को युवा वर्ग के हुड़दंग की संभावना को भी नहीं नकारा जा सकता। हरियाणा व पंजाब के किसान सबसे ज्यादा कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे हैं तो टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर भी यहां के किसान गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago