किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम के आह्वान को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

किसानों के द्वारा कल देशभर में चक्का जाम करने के अहान पर जिले की पुलिस पूरी तरह से तैयार है। चक्का जाम के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम पर भी पुलिस मुख्य रूप से नजर रहेगी। अगर कोई घटना की सूचना कंट्रोल रूम में आती है तो नजदीकी पुलिस तुरंत से तुरंत उस पॉइंट पर पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी।

किसानों द्वारा कल दिनांक 6 जनवरी 2021 को समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चक्का जाम करने के लिए किए गए अहान को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूर्णता अलर्ट है। पुलिस ने प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए अपने सभी प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं।

किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम के आह्वान को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

इस दौरान फरीदाबाद शहर में करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों पर सीसीटीवी कैमरा से भी निगाह रखी जाएगी। सभी पुलिस उपायुक्त को अपने-अपने जोन में टियर गैस, एंटी राइट्स व्हीकल, एंबुलेंस, क्रेन और फायर ब्रिगेड से लैस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

केजीपी टोल टैक्स पर पुलिस रिजर्व बल तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस की भीड़ में छिपे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। शनिवार का दिन होने की वजह से ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है। इसी वजह से पुलिस को चक्का जाम के दौरान किसी प्रकार की किसी प्रकार का कोई रूट को डाइवर्ट करना पड़ता है या किसी पुल को बंद करना पड़ता है तो वह कर सकेंगे जिससे की आम जनता को परेशानी कम होगी।

गत 26 जनवरी को जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं किसानों के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने का भी अहान किया गया था। लेकिन पुलिस बल के द्वारा उनको सीकरी पर ही रोक दिया गया। ट्रैक्टर रैली के चलते पुलिस के द्वारा बांटा पुल को एक तरफ से बंद कर दिया गया था वही चंदावली चौक को सेक्टर 62 की तरफ से आने के लिए वनवे कर दिया गया था। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हुई थी, लेकिन किसानों के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago