सीसीटीवी कैमरे से निकाली जाएगी होटल में आने जाने वाले लोगों की पूरी जानकारी

शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद स्थित मून वैली गेस्टहाउस में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने सुबह के समय होटल को बुक करवाया था। युवक के साथ दिल्ली की रहने वाली युवती भी साथ थी। लेकिन जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय युवती बाथरूम में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गेस्टहाउस के संचालकों ने बताया कि युवक ने रूम लेने से पहले आधार कार्ड जमा करवाया था।

सीसीटीवी कैमरे से निकाली जाएगी होटल में आने जाने वाले लोगों की पूरी जानकारी

उस आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान नंगला एन्क्लेव पार्ट -2 निवासी 25 वर्षीय विशाल झा के रूप में हुई हैं। उन्होनें बताया कि विशाल ने शुक्रवार सुबह यहां कमरा बुक कराया था। विशाल के साथ दिल्ली के मोलड़बंद निवासी एक युवती भी साथ थी। कमरा लेने के बाद दोनों कमरे में चले गए। सुबह से लेकर दोपहर तक दोनों कमरे में ही थे। लेकिन दोपहर को उनके कमरे से युवती चिल्लाते हुए कमरे के बाहर आई। युवती ने उनको बताया कि जो उसके साथ युवक था उसने फांसी लगा ली है।

गेस्टहाउस संचालकों के द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। जिसके बाद थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी भीम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर उनकी टीम के द्वारा शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के द्वारा युवती से पूछताछ की गई तो युवती ने कहा कि वह कुछ समय के लिए बाथरूम गई थी। कुछ समय के बाद जैसे ह रवह वापिस कमरे में आई तो उसने पाया कि युवक विशाल पंखे से लटका हुआ है। विशाल ने युवती की चुन्नी से ही फांसी लगाई थी।

वहीं पुलिस का कहना है कि ज बवह मौके पर पहुंची तो विशाल के फांसी का फंदा तो लगा हुआ था लेकिन उसके घुटने बेड को छु रहे थे। पुलिस को युवती के द्वारा बताई गई कहानी पर अभी विश्वास नहीं है। युवती कमरे के अंदर होने के बावजूद भी उसको कुछ भी अटपटा नहीं लगा। क्या युवती को इतना ज्यादा समय लगा गया बाथरूम में कि युवती ने इस दौरान फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तीसरा भी इंलवोलव हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago