Categories: Press Release

अब उपभोक्ता ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे अपनी शिकायत, पोर्टल शुरू

उपभोक्ताओं के लिए शिकायत करना और स्टेटस जानना अब आसान डिप्टी सीएम, बता दे 5 फरवरी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘ई-फाईलिंग’ पोर्टल लांच किया। अब उपभोक्ता अपने केस वैबसाइट पर कहीं से भी ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे।

डिप्टी सीएम बताते है जिनके पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है,डिप्टी सीएम ने ‘ई-फाईलिंग’ पोर्टल की शुरूआत करने के बाद कहा कि उपभोक्ताओं के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह बहुत बड़ा कदम है। और साथ ही यह उपभोक्ताओं के हित के लिए हैं।

अब उपभोक्ता ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे अपनी शिकायत, पोर्टल शुरू



दरअसल वे अब कहीं से भी अपनी शिकायत ‘ई-फाईलिंग’ के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। इससे उनका समय भी बचेगा,और वह ‘ई-फाईलिंग का इस्तेमाल करना भी सीखेंगे ,जो उनके भविष्य में भी काम आएगा। यही नहीं वे अपनी शिकायत का स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं। और साथ ही उसमे अपनी सुविधा अनुसार परिवर्तन भी कर सकते हैं।



खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के दास ने बताया कि उपभोक्ताओं के केस ऑनलाइन दर्ज करवाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। उपभोक्ता उक्त प्रक्रिया।

वेबसाइट पर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अपलोड की गई वीडियो से भी सीख सकते हैं। इससे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम उपभोक्ता को स्वयं को अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकृत करवाना होता है, फिर वेबसाइट पर दिए गए क्रम का अनुकरण करते हुए सारी प्रक्रिया अपनानी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2020 में जहां राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में कुल 597 मामले आए वहीं प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में कुल 8614 मामले दर्ज करवाए गए। ‘ई-फाईलिंग’ पोर्टल की शुरूआत होने से उपभोक्ताओं को काफी सुविधा होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago