Categories: Faridabad

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं इस कॉलोनी के लोग, निगम नहीं कर रहा कार्यवाही

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कोई ना कोई समस्या हमेशा ही बनी रहती है चाहे वह सीवर की समस्या हो या नाली की समस्या। ऐसा ही एक समस्या का मामला एसजीएम से सामने आया है, जहां कॉलोनी की तीन गलियों में रहने वाले लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

दरअसल नगर निगम लोगों की डिमांड पर मिनी ट्यूबवेल लगा रहा है, लेकिन आज भी कई गलियों में सीवर की समस्या बनी हुई है जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। एसजीएम नगर स्थित गली नंबर 2,6 और 16 के लोगों की मानें तो उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम को कई बार की है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

गंदा पानी पीने को मजबूर हैं इस कॉलोनी के लोग, निगम नहीं कर रहा कार्यवाही

आपको बता दें कि एसजीएम नगर में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है और उसके बावजूद भी सीवर लाइन के लिए गलियों को खोद दिया गया है जिससे लोगों तक पीने का साफ पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं नगर निगम एक्सईएन ओपी कर्दम की माने तो तीनों गलियों में नई पाइप लाइन डालने का काम 1 महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और उनके पानी की समस्या का भी निदान हो जाएगा।

आपको बता दें कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कोई ना कोई समस्या हमेशा ही बनी रहती है चाहे वह पानी की समस्या हो, सीवर की समस्या हो, नाली की समस्या हो या फिर स्ट्रीटलाइट्स की जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में देखना होगा कि एसजीएम नगर के लोगों को इस समस्या से कब तक निजात मिल पाता है और कब तक नगर निगम लोगों के इस समस्या का समाधान कर पाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago