पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की हुई मृत्यु, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

अगर आपके घर पर पानी की टंकी बनी हुई हैं , तो आपको अपने बच्चे को पानी की टंकी से दूर रखना चाहिए। क्योंकि शुक्रवार को रात सेक्टर 56 स्थित आशियान फ्लैट की चैथी मंजिल पर बनी पानी की टंकी में बच्चे का शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी देर शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली की सैक्टर 56 आशियाना फ्लैट ब्लाॅक नंबर 35 के मकान नंबर 1380 निवासी शान मौहम्मद ने बताया वह पहली मंजिल का स्थाई रूप से रहता है। वह चिकन मीट का कारोबार करता है।

पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की हुई मृत्यु, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

शुक्रवार की दोपहर 3 बजे से उसका बेटा घर से गायब था। जिसके चलते दोपहर से उसके मां बाप बच्चे को ढुंढने पर लगे हुए थे। लेकिन शाम को करीब 7 बजे लोगों के द्वारा जब चैथी मंजिल पर बनी टंकी में जाकर देखा तो पाया कि उनका ढेड़ साल का बेटा अदनान पानी की टंकी पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा काफी छोटा है वह सीढ़ियों के रास्ते उपर तो जा सकता है लेकिन पानी की टंकी के अंदर नही गिर सकता।

क्योंकि पानी की टंकी की उचाई काफी उंची है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। वहीं मृतक के पिता का कहना है कि जो आज उनके बेटे के साथ हुआ है, वह किसी ओर के बच्चे के साथ ना हो इसलिए पुलिस को जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस टंकी में उनके बेटे का शव मिला है, उस टंकी के उपर पहले कोई भी ढक्कन नहीं लगा हुआ था।

लेकिन उनके बेटे को पानी की टंकी में ढुबाने के बाद टंकी का ढक्कन लगाया गया है। जिससे उनके बेटे को कोई ढूंढ नहीं पाए। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस का कहना है उनके द्वारा केस को दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago