फरीदाबाद में घर – घर जाकर बांटा जाएगा राशन, बस होना चाहिए यह कार्ड

गरीबों के खाने का बंदोबस्त सरकार लगातार कर रही है। गरीब तबका खुश नज़र आने लगा है। अब डिपो से राशन लेकर जाने में असक्षम लोगों के लिए सरकार ने उनके घर पर राशन पहुंचाने की योजना शुरू की है। गरीब जनता को कोई समस्या ना आए इसके लिए सरकार तत्पर रह कर काम कर रही है। आपको बता दें, इस योजना को चलता फिरता राशन डिपो का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को एनआइटी में नंगला रोड से की गई है।

महामारी ने सभी लोगों पर आर्थिक बोझ ढाला है। महामारी को विशेष में ध्यान रखते हुए, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रदान किया गया है।

फरीदाबाद में घर - घर जाकर बांटा जाएगा राशन, बस होना चाहिए यह कार्ड

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अब घर – घर राशन देने की योजना से गरीब तबके में ख़ुशी की लहर है। जो लोग अक्षम हैं उनके लिए यह योजना काफी खुशहाल है। सरकार द्वारा इसके लिए डिपो धारकों के लिए अलग से कमीशन भी तय किया गया है, ताकि वह योजना में रुचि लें। अभी जहां यह योजना शुरू हुई है वो रवि का डिपो है। डिपोधारक रवि ने गाड़ी में गेहूं, सरसों का तेल व बाजरा ऐसे लोगों तक पहुंचाया जो अधिक वृद्ध हैं या फिर दिव्यांग थे।

वृद्ध और दिव्यांगों के लिए तो सभी लोग सेवा करने को तैयार रहते हैं। जिले में करीब 700 डिपो हैं। इनके माध्यम से कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाता है। राशन में गेहूं, चीनी, सरसों का तेल, नमक की थैली शामिल होती है। महामारी के चलते भी केंद्र सरकार ने ईपीएफ अधिनियम 1952 के अंतर्गत सभी वर्गों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत योजना का लाभ देने की घोषणा की थी।

यह योजना उस से अलग है। ऐसी योजनाओं को हर जिले में शुरू करना चाहिए। काफी लोग ऐसे हैं जो किन्हीं कारणों से डिपो पर आकर राशन लेने में सक्षम नहीं हैं। अब ऐसे लोगों के घर तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी डिपो धारक की होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago