Categories: Faridabad

अवैध निर्माण करना पड़ सकता है भारी, नगर निगम ने की नकेल कसने की पूरी तैयारी

नगर निगम फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के विरोध में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने पिछले 2 सालों का रिकॉर्ड तलब करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल फरीदाबाद नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नगर निगम सख्त है। उसी को लेकर संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने अवैध निर्माण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए एसडीओ सर्वे से पिछले 2 साल के रिकॉर्ड तलब करने के आदेश जारी किए हैं।

अवैध निर्माण करना पड़ सकता है भारी, नगर निगम ने की नकेल कसने की पूरी तैयारी

उन्होंने रिकॉर्ड तलब करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने पिछले 2 साल में हुए सभी प्रकार के कंप्लीशन और किस-किस जगह का निरीक्षण किया गया है से संबंधित सभी रिपोर्टों को पेश करने के आदेश दिए हैं।उन्होंने बताया कि अगर रिपोर्ट पेश नहीं की गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दें कि पूरे फरीदाबाद में इस समय अवैध निर्माण चरम सीमा पर है जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगा है। लोग बिना इजाजत के ही निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं और अवैध निर्माण करते हैं जिसे नगर निगम व हुडा की जमीनों पर अतिक्रमण बढ़ता है। लोग बिना कंप्लीशन लिए और बिना इजाजत लिए ही निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं‌, जिससे संबंधित सारी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं।


वहीं संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया है कि नगर निगम में 2019 से लेकर अब तक एसडीओ सर्वे में किए गए कंप्लीशन और अधिकारियों द्वारा किन किन जगहों का निरीक्षण किया गया है से संबंधित सारी जानकारी तथा रिकॉर्ड 2 फरवरी 2021 तक जानकारी तलब करने के आदेश दिए हैं।

ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से कितने भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश हो पाता है और कितने अवैध निर्माणों का खुलासा हो पाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago