नाम सुना रिहाना पहली बार, समर्थन मिलने पर किसान बैठे दिल हार?

नए कृषि कानूनों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की ज़ुबान पर इन दिनों चंद लोगों के नाम हैं। रिहाना, ग्रेटा, मिया ये तीन नाम किसानों के ज़हन से जा नहीं रहे हैं। काफी हस्तियों ने कृषि कानूनों के विरोध और समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। विश्व की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है।

सिंगिंग के क्षेत्र में रिहाना बहुत बड़ा नाम मानी जाती हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद कई इंटरनैशनल सिलेब्रिटीज किसान आंदोलन के पक्ष में उतर आए हैं। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है।

नाम सुना रिहाना पहली बार, समर्थन मिलने पर किसान बैठे दिल हार?

भारत के आतंरिक मामले में ट्वीट करके यह प्रोपेगंडा ही चला रहे हैं। रिहाना ने #FarmersProtest हैश टैग के साथ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?” ये साफ नहीं है कि रिहाना ने कृषि कानूनों की खिलाफत की है या फिर उन्होंने इंटरनेट सर्विसेज को बंद किए जाने का विरोध किया है।

रिहाना के ट्वीट करने के बाद से काफी किसान खुश हैं। इनमें कई तो ऐसे होंगे जिन्होनें सिंगर का नाम ही पहली बार सुना होगा। पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा है, “किसान देश का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। उनके मसलों का समाधान करने की हरेक कोशिश की जा रही है, और वह नजर भी आ रही है।

अक्षय कुमार ने रिहाना को करारा जवाब देते हुए कहा है कि देश को बांटने वाली बातों पर ध्यान ना दें। रिहाना के ट्वीट के अगले दिन यानी तीन फरवरी को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इन ट्वीट्स को लेकर बयान भी जारी किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago