22 ऑपरेशन में 58 आतंकियों को किया ढेर, जानिए कौन है ये हरियाणा का ‘शेर’

हरियाणा बस दूध दही के लिए ही नहीं बल्कि अपनी वीरता के लिए भी विख्यात है। सबसे अधिक सैनिक भारतीय सेना में हमारे प्रदेश के ही बताये जाते हैं। हरियाणा के जींद जिले के सीआरपीएफ जवान सोनू अहलावत को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उनको जब इस सम्मान से सम्मानित किया गया तो लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। वहां खुशी का माहौल बन गया। उनके परिजनों के अनुसार 26 जनवरी 2019 को जम्मू में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। उस मुठभेड़ में सोनू को काफी चोटें आई।

22 ऑपरेशन में 58 आतंकियों को किया ढेर, जानिए कौन है ये हरियाणा का 'शेर'

आतंकियों के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और काफी दिनों तक देश के लिए अस्पताल में भी रहे। उनके पिता रणबीर सिंह ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वे भाग्यशाली हैं, जो बेटा देश की रक्षा कर रहा है। यह देश है वीर जवानों का और ऐसी ही वीर जवान हैं हरियाणा के जींद के सोनू अहलवात। उनकी मां बिमला ने बताया कि सोनू को शुरू से सीमा पर देश की सेवा करने का जुनून था।

जिसको देश की सेवा करने का जूनून रहता है वो किसी से नहीं डरता देश के दुश्मन उस से डरते हैं। देश की सीमा की रक्षा के लिए जम्‍मू-कश्‍मीर में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर पर तैनात सीआरपीएफ के जवान सोनू के नाम से आतंकी भी खौफ खाते हैं। सोनू ने सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनकी मां के अनुसार वह सुबह चार बजे ही दौड़ के लिये उठ जाया करता था।

उनकी वीरता की कहानियां पूर्ण गांव में सुनाई पड़ रही हैं। सभी को उन पर गर्व हो रहा है। वह अब तक मुठभेड़ों में 58 आतंकियों को ढेर कर चुके हैं। सोनू 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे श्रीनगर में तैनात हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago