फरीदाबाद की बाजारों से रात को एकत्र हो रहा है कचरा, लगातार बढ़ती जा रही है गंदगी

जिले में लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है। शहर में मिट्टी लगातार बढ़ती जा रही है। 1 मार्च से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग पाने को नगर निगम निजी संस्थाओं का सहयोग ले रहा है। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके खाद बनाने का प्रयास किया जा रहा है, तो इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कचरा एकत्र करने के लिए बाजारों में रात की पाली में वाहन जाने लगे हैं।

नगर निगम लोगों को भी गंदगी के प्रति जागरूक कर रहा है। शहर में गंदगी बढ़ने के कारण क्या हो सकते हैं इसका जवाब निगम के अधिकारीयों के पास भी नहीं है।

Image result for saaf safai faridabad

फरीदाबाद में 1 मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। हर वार्ड की गलियों में गंदगी बढ़ती जा रही है। अभी तक शहर से प्रतिदिन करीब 800 टन कचरा निकलता है। करीब 250 टन गीला कचरा निकलता है। शहर के खत्तों पर कचरा फैला हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में कचरा एकत्र करने के काम में लगे निजी रिक्शा भी चालक इधर-उधर चौक-चौराहों पर कचरा डाल देते हैं।

शहर में बढ़ती गंदगी से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ होती है। नगर निगम का मकसद है कि गीले कचरे से खाद बनाई जाए। अभी तक इकोग्रीन कंपनी की ओर से शहर के 40 वार्डों में दिन में घर-घर से कचरा एकत्र किया जा रहा है, मगर किसी भी वार्ड में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र नहीं हो पा रहा है।

जिले में लोग बिना किसी डर के गैरज़िम्मेदाराना तरीके से लोग कचरा फेंक देते हैं। नगर निगम ने हालांकि लोगों की सुविधा के लिए दिसंबर, 2017 में इकोग्रीन कंपनी से अनुबंध किया था। इकोग्रीन घर-धर से कचरा एकत्र करती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago