Categories: Press Release

उकलाना हलके में श्रम-रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने की विकास कार्यों पर चर्चा

हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि सडक़ें विकास की धुरी होती हैं, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा 5-6 करम या इससे ज्यादा चैड़े सभी कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जा रहा है।

वे आज हिसार में उकलाना हलके के गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप उकलाना हलके के 5 सडक़ों के चौड़ाकरण व सुदृढ़ीकरण करने के लिए मंजूरी दी गई है। नई सडक़ें बनने व पुरानी सडक़ों के चौड़ाकरण व सुदृढ़ीकरण करने से आमजन के साथ-साथ किसानों को लाभ होगा।

उकलाना हलके में श्रम-रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने की विकास कार्यों पर चर्चा

राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में उकलाना हलके में करोड़ों रुपए की राशि के विकास कार्यों पर कार्य जारी है और आने वाले समय में अनेक नई परियोजनाओं पर भी कार्य आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर प्रदेश का विकास करवा रही है और सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। अनेक प्रकार की नई योजनाएं बनाकर लागू की जा रही है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक ने उकलाना आवास पर हलके के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने राज्य मंत्री के सामने बिजली, पीने के पानी, सीवरेज, नहरी पानी आदि की समस्याएं रखी, जिस पर राज्यमंत्री अनूप धानक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात राज्य मंत्री अनूप धानक जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी के चचेरे भाई सुरेश कुमार के निधन पर शोक जताने गांव लितानी में पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने उकलाना गांव में जजपा के वरिष्ठ नेता सरदार गुरमुख सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago