पुलिस आयुक्त ने वैक्सीन लगवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रोत्साहित

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सेक्टर 30 स्थित सरकारी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाकर फरीदाबाद में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। एडीशनल चीफ सेक्रेट्री होम एंड हेल्थ की मौजूदगी में टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद किया।


पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के साथ एडीशनल चीफ सेक्रेट्री होम एवं स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा, उपायुक्त यशपाल यादव, पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर डॉ अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ सुमेर सिंह यादव, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सुरेश हुड्डा व अन्य पुलिसकर्मियों ने भी वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर बीके हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर रणदीप पूनिया और डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश शयोकंद भी मौजूद रहे।

ओपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में लोक डाउन के समय जिस प्रकार पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वाहन करके मानवता का संदेश दिया उसने लोगों को समाज की भलाई के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को महामारी से बचाने की हरसंभव कोशिश की है जिसके परिणाम स्वरूप आज कई लोगों की जिंदगियां सुरक्षित हैं।

पुलिस आयुक्त ने वैक्सीन लगवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रोत्साहित

लाकॅडाउन में आमजन को पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला और यही कारण है कि पुलिस के प्रयासों को निरंतर राष्ट्रीय स्तर भी पहचान मिली।

पुलिस कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगवाकर पहले खुद को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि वह सुरक्षित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करके समाज की भलाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। वहीं डीसीपी डाॅक्टर अर्मित जैन का कहना है कि लोगों के मन में जो भ्रम है उनको दूर करना होगा। कोवैक्सीन पूरी तरह से सेफ है। इससे किसी प्रकार का कोई भी साइडिफैक्ट नहीं है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या आगे आकर सभी को कोवैक्सीन लगानी चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago