Categories: Politics

विदेशी कलाकारों को किसानों पर आया तरस, तो सीएम खट्टर ने दे दी हस्तक्षेप न करने की नसीहत

जहां पिछले कुछ महीनों से किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार से लेकर हरियाणा व दिल्ली सरकार के लिए भी गले की फांस बन चुका था। ऐसे में कई दिग्गज कलाकारों ने भी किसानों का समर्थन किया था। अब यह मामला सिर्फ देश तक सीमित ना रह कर विदेशों में भी पहुंच चुका है।

यही कारण है कि विदेशी कलाकार भी किसानों के समर्थन में उतर रहे हैं। मगर यह बात हरियाणा सरकार के गले नहीं उतर रही है। इसलिए तो इन दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी कलाकारों को नसीहत देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विदेशी कलाकारों को किसानों पर आया तरस, तो सीएम खट्टर ने दे दी हस्तक्षेप न करने की नसीहत

दरसअल, आज करनाल में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ खेलते नजर आए और सड़क सुरक्षा माह को लेकर सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

राहगीरी कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल ने कहा कि हर कार्यक्रम की एक थीम होती है। आज की थीम सड़क सुरक्षा है।

जिसके बाद उन्होने विदेशी सेलिब्रिटी द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हमारा मामला है, इसे हम सुलझा लेंगे, इसमें दूसरे देश के लोग हस्तक्षेप न करें। विदेशी हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी करने के मामले को मुख्यमंत्री ने अशोभनीय बताया और इसकी निंदा भी की।

मनोहर लाल ने आगे यह भी कहा कि भारत का एक सिस्टम है, एक लोकतंत्र है और इसमें बाहरी लोगों का दखलंदाजी करना अशोभनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने विदेशी कलाकारों को नसीहत देते हुए यह तक कह दिया कि किसी भी देश के व्यक्ति को दूसरे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए,

ये एक इंटरनेशनल नियम है, उसके भी खिलाफ है। मैं इसकी निंदा भी करता हूँ, किसान हमारे हैं, संसद हमारी है, देश हमारा है, कानून हमारा है और हम इसको सुलझा लेंगे।

वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा कि बातचीत का रास्ता महज एक कॉल की दूरी पर है। उन्होने कहा कि जल्द बातचीत का रास्ता भी खुलेगा। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के किसानों को भी समझाया है, पर ये केंद्र का मैटर है और जल्द बातचीत होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago