Uncategorized

बैक में जमा करवाने गए व्यक्ति से छीने 30 हजार रूपये, आरोपी फरार

अगर आप बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहे है तो हो जाए सावधान। क्योंकि बैंक में ऐसे कई लोग आते है जिनको किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं होता है। लेकिन वह रैकी करने के लिए आते है कि कौन व्यक्ति कितने रूपये बैंक जमा करवाएगा या फिर कितने रूपये निकालेगा।

रैकी के बाद वह चोरी की घटना को अंजाम देते है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को चावला कालाॅनी बल्लभगढ़ से आया है। बुजुर्ग व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। लेकिन बैंक में पैसे जमा करवाने की जगह पर भीड़ होने की वजह से वह कुछ देर आराम करने के लिए बैंक के बाहर आकर बैठ गए। इसी बीच उनके साथ चोरी की घटना हो गई।

बैक में जमा करवाने गए व्यक्ति से छीने 30 हजार रूपये, आरोपी फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ चावला कालोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार को चावला कालोनी स्थित केनरा बैंक में नकदी जमा करवाने के लिए गए थे। लेकिन बैंक में जिस जगह पर पैसे को जमा करवाते है वह भीड़ होने की वजह से वह थोड़ी देर के लिए बैंक के बाहर आकर बैठ गए।


बैठने के बाद जैसे ही वह पैसे अपने बैग में वापिस डाल रहे थे। तभी अचानक से एक व्यक्ति पीछे से आया और उनके पैसे लेकर फरार हो गया। उक्त व्यक्ति का एक साथ चावला काॅलोनी के ग्ररूद्वारे चैक पर पहले से कार को लेकर खड़ी कार में बैठ कर फरार हो गया।


उनके द्वारा कार को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसके बाद भी तेज गति से कार को भगा कर ले गए। उसके बाद इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ सुदीप का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए बैंक के आस पास लगे कैमरों के जरिए कोई सूचना निकाली जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago