अर्ली मॉर्निंग रिकवरी ड्राइव का आयोजन किया गया

इंडियन बैंक द्वारा आज अर्ली मॉर्निंग रिकवरी ड्राइव का आयोजन किया गया। जो आगामी 12 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत डबुआ कालोनीए जवाहर कालोनीए सेहतपुरए ओल्ड फरीदाबाद व पलवल क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसके तहत ऋण प्राप्तकर्ताओं के प्रतिष्ठिानों पर जाकर उनसे लोन को समय पर जमा कराकर सहयोग करने की अपील की ताकि उन्हें भविष्य में भी बैंक से ऋण की सुविधा मिलती रहे और वे डिफाल्टर होने से बच सकें।
फरीदाबाद व पलवल जिलों में चलाये गये इस अभियान में इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख दिल्ली साउथ श्री हिमांशु कंसल की देखरेख में मंडलीय कार्यालय दिल्ली से नरेश, ओल्ड फरीदाबाद ब्रांच के मुख्य प्रबंधक रूचि सिन्हा, एनआईटी फरीदाबाद ब्रांच के मुख्य प्रबंधक अनुज सूद, सेक्टर.37 फरीदाबाद ब्रांच के शाखा प्रमुख मनीष कुमार तथा रिकवरी एजेंसी लुमिनरी से अमित गर्ग व एसपी सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अर्ली मॉर्निंग रिकवरी ड्राइव का आयोजन किया गया


इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख दिल्ली साउथ हिमांशु कंसल ने बताया कि जो उपभोक्ता बैंक से कर्ज लेकर समय से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ऋणियों के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें नम्रतापूर्वक अनुरोध किया कि जैसे बैंक से लोन लेना उनका अधिकार है वैसे ही समय पर लोन को जमा करवाना भी उनका कर्तव्य होना चाहिए ताकि बैंक अपने अन्य उपभोक्ताओं को भी ऋण उपलब्ध कराने में सक्षम रह सके। इस दौरान ऋणी उपभोक्ताओं को बैंक अधिकारियों ने लोन वापसी के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर ऋण भुगतान करने से उपभोक्ता की शान बढ़ती हैए सम्पत्ति को कब्जे से बचाया जा सकता है तथा समय पर भुगतान करना जहां अच्छे नागरिक की पहचान है वहीं देशभक्ति भी है।

बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक किया कि ऋणी शाखा में आकर अपनी ऋण खाता को समायोजित करवा सकते है। इंडियन बैंक ने विश्वास दिलाया है कि उनकी स्थिति को समझते हुए उन्हें बैंक द्वारा दी जाने वाली छूट व उचित समय दिया जायेगा। बैंक ऋण देकर आर्थिक रूप से मदद करती है। लेकिन कई ग्राहक ऋण लेकर उसे बाद में जमा करना उचित नहीं समझते हैंए जोकि बैंक की आर्थिक हालत को खराब करता हैए इसलिए सभी लोनधारक अपना ऋण बैंक में समय पर जमा कराएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago