हरियाणा में नई नंबर प्‍लेट लगवाने के लिए राहत, जानिये कैसे

इन दिनों प्रदेश और जिले में एचएसआरपी का नाम बहुत ज़्यादा सुनाई देने लगा है। एचएसआरपी जिसकी गाड़ी पर नहीं है उसका भारी चालान काटा जा रहा है। प्रदेश में एचएसआरपी लगवाने की तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लेकिन सरकार ने लोगों को राहत जरूर दी है। दरअसल, अब गाड़ी राज्‍य के किसी भी जिले की हो, वाहन स्‍वामी किसी भी जिले में एचएसआरपी लगवा सकता है।

पहले ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था लेकिन अब यह मुमकिन कर दिया गया है। इस कदम से उन लाखों नौकरीपेशा लोगों को राहत होगी, जो ट्रांसफर होकर किसी दूसरे शहर में पोस्‍ट हो चुके हैं और गाड़ी किसी शहर से खरीदी थी।

Image result for hsrp haryana

जनता की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। इस से प्रदेशवासियों में ख़ुशी का माहौल है। सूबे में एचएसआरपी लगवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी। सरकार ने इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी है। 1 जनवरी से बगैर एचएसआरपी लगे वाहनों के चालन शुरू हो गए हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों को परेशानी आई जो किसी दूसरे शहर में नौकरी कर रहे हैं और वाहन दूसरे शहर में रजिस्‍टर्ड है।

होम डिलीवरी भी अब इसकी फरीदाबाद में शुरू कर दी गयी है। अब लोग घर बैठे एचएसआरपी मंगवा सकते हैं। अब किसी की गाड़ी अंबाला या हिसार जिले में रजिस्‍टर्ड है और उसकी पोस्टिंग फरीदाबाद या गुरुग्राम में है तो वो अब यहीं पर आवेदन कर एचएसआरपी लगवा सकता है। राज्‍य में बगैर एचएसआरपी लगे वाहनों के लिए पहली बार 500 की पेनाल्‍टी और दूसरी बार 1500 रुपए पेनाल्‍टी हैं।

लोग भारी चालान से ,बचने के लिए लगातार एचएसआरपी लगवा रहे हैं। लेकिन बहुत सी वाहनों में अभी तक यह नहीं लगी हैं। हालांक‍ि हरियाणा में एक साल पहले भी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन सफल नहीं हुई और पूरीतरह बंद दी गई थी। अब दोबारा से शुरू की गई है। एचएसआरपी के साथ कलर कोडेड स्‍टीकर भी अनिवार्य कर दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago