रूस के राष्ट्रपति पुतिन का नया महल सामने आया, कीमत और क्षेत्रफल जानकर लोगों के होश उड़ गए

व्लादिमीर पुतिन का नाम आपने सुना ही होगा। दुनिया के दिग्गज नेताओं में शामिल पुतिन रूस के राष्ट्रपति हैं। पिछले कुछ दिनों से वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीक्रेट पैलेस पर बढ़ते बवाल के बीच एक नया मालिक प्रकट हुआ है। रूसी अरबपति बिजनेसमैन अर्कडी रोटेनबर्ग ने दावा किया है कि ब्लैक सी हवेली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नहीं, बल्कि उनकी है।

पुतिन वैसे भी किसी ना किसी विषय को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। उनके सीक्रेट महल को लेकर एक विडिओ जारी हुआ था। उसके बाद से पुतिन के सीक्रेट महल के खुलासे के बाद उनके विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

russian president vladimir putin secret palace near black sea Alexei Navalny revelation

दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की कमान संभालने वाले रूस के राष्ट्रपति पुतिन अब ज़्यादा ही घिरते जा रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन भी इस पैलेस को लेकर लगाए गए आरोपों को नकार चुके हैं। रोटेनबर्ग को पुतिन का करीबी बिजनेसमैन माना जाता है। इस सीक्रेट महल का खुलासा पुतिन के कड़े आलोचक और धुर विरोधी विपक्ष के नेता एलेक्‍सी नवेलनी ने अपने एक वीडियो में किया है।

पुतिन पहली दफा साल 2000 में रशिया के राष्‍ट्रपति बने थे। पुतिन अपने काम करने के तीरकों के लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 17 जनवरी को नवेलनी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद ये वीडियो जारी किया गया। एलेक्‍सी नवेलनी के वीडियो को उनकी टीम ने अपलोड किया है। इस वी‍डियो को महज 24 घंटे में 22 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका था।

उन पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोप। पुतिन के चीर विरोधी एलेक्सी नवेलनी ने पुतिन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीक्रेट महल के इस खुलासे के बाद रूस में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो गया है। एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी के विरोध में रूस के करीब 100 शहरों में लोग सड़कों पर उतरे हैं। यह शाही महल 170 एकड़ में फैला है और इसका परिसर 40 बाग-बगीचों से सजा हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago