आपकी छोटी सी भूल भी पड़ेगी महंगी, इस बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन फेल होने पर लगेगा जुर्माना

कभी – कभी हमारी छोटी सी भूल के कारण हमें बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसा नहीं कि हम जानबुचकर यह गलतियां करते हैं लेकिन अनजानें में हुई भूल हमें बड़ा सबक सिखा देती है। लेकिन अगर आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में है और आप एटीएम कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। एटीएम लेनदेन के मामले में, एसबीआई ने नए नियम जारी किए हैं।

कई बार हमें पता नहीं होता कि हमारे बैंक में मिनिमम बैलेंस क्या है। इसी से जुड़ा एसबीआई अब एक नियम लेकर आयी है। दरअसल, ट्रांसजैक्शन फेल होने पर आपको अब जुर्माना भरना होगा।

आपकी छोटी सी भूल भी पड़ेगी महंगी, इस बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन फेल होने पर लगेगा जुर्माना

भारत में बैंकिंग के क्षेत्र में जिस तरह सुविधााएं दिन ब दिन बढ रही हैं। डिजिटल की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है लेकिन अगर आप जाने-अनजाने में एटीएम से ज्यादा रकम निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपके अकाउंट में उतनी राशि नहीं होती है तो आपको अब पैनाल्टी भरनी होगी। बता दें कि पहले इस तरह की गलती पर माफी मिल जाती थी।

पहले इस गलती पर माफ़ी एसबीआई मंजूर करता था लेकिन अब यह स्वीकार नहीं होगा। आपको ध्यान से ट्रांजैक्शन करनी होगी। नए नियमों के मुताबिक, पैसों की कमी की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक खाताधारकों से जुर्माना राशि के रूप में 20 रुपये और जीएसटी का अलग से वसूली करेगा। साथ ही भारत के सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक गैर-वित्तीय लेनदेन पर लेवी की वसूली की जाएगी।

हमारे देश में बैंकिंग क्षेत्र में आए दिन सुधार हो रहे हैं और नित नए नियम बन रहे हैं। अगर आप इस जुर्माने से बचना चाहते हैं तो आपको अपने अकाउंट में बैलेंस का पता होना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago