मुख्यमंत्री ने मांगी फरीदाबाद के इस मामले की रिपोर्ट, दो सालों से कोई सुलझा नहीं पाया

फरीदाबाद प्रशासन कितनी लापरवाही से काम करता आया है इसका उदाहरण सदपुरा चकबंदी रिकॉर्ड गायब मामले से मिलता है। इस घटना को हुए 2 साल से अधिक का समय निकल गया है लेकिन आरोपी कौन है इसका पता अभी तक किसी को नहीं पता लग पाया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने सदपुरा चकबंदी रिकॉर्ड गायब होने की रिपोर्ट मांगी है।

इसके लिए अब जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि कौन अधिकारी इस मामले में दोषी है। सदपुरा गांव का गायब चकबंदी रिकॉर्ड अबूझ पहेली बन गया है। अब तक बहुत जांच हो चुकीं, लेकिन रिकॉर्ड का कोई पता नहीं।

Image result for ml khattar

इस मामले में सदपुरा निवासी मांगेराम शर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी। मामले में तहसीलदार से लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान तक जांच कर चुके हैं। किसी भी मामले में जांच यदि 2 साल से चल रही हो और उसका परिणाम शून्य रहा हो तो प्रशासन पर सवाल उठने लाज़मी है। दो जांच में तत्कालीन पटवारी व एक में तत्कालीन कार्यालय कानूनगो को दोषी ठहराया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हुई।

हमेशा अलग-अलग अधिकारीयों को दोषी माना गया है। जिला उपायुक्त के आदेश पर इसकी जांच जिला राजस्व अधिकारी से कराई जा रही है। जिला प्रशासन किसी नतीजे पर पहुंच ही नहीं पा रहा। डीसी फरीदाबाद ने दो वरिष्ठ अधिकारियों एडीसी व एसडीएम से जांच कराने के बाद अब चौथी जांच जिला राजस्व अधिकारी को सौंप दी है।

जिला राजस्व अधिकारी ने कहा है कि टीम जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। सदपुरा गांव की चकबंदी रिकार्ड गायब होने के मामले में 2 साल होने को हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगा है कि किसने यह कांड किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago