स्वच्छता का ख्वाब कैसे देखें, जब लगा हो शहर के कोने – कोने में कूड़े का ढेर

जिले में 2 चीज़े लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहला कूड़ा और दूसरा प्रदूषण। इन दोनों ही चीज़ों को रोकने में असफल नज़र आता है नगर निगम। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 स्थित गृह निवास के समीप स्थित बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दुकानों के पीछे मिट्टी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।

सेक्टर 28 ही नहीं बल्कि हर सेक्टर में यही हाल है। गंदगी फरीदाबाद की पहचान बनती जा रही है। गंदगी के साथ – साथ शहर में मिट्टी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां के दुकानदारों का आरोप है बाजार की समस्या को लेकर कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

Image result for faridabad dirty

शिकायतों के बावजूद उनकी कोई सुन नहीं रहा है। संबंधित अधिकारी स्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं। हालांकि, मार्च से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर रैंकिग पाने को नगर निगम निजी संस्थाओं का सहयोग ले रहा है। लेकिन शहर के लगभग सभी मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सेक्टर-28 मार्केट में करीब 100 दुकान हैं।

एक महीने से भी कम समय में शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। नगर निगम का यही रवैया रहा तो इस बार रैंक गिरने के पूर्ण आसार हैं। सेक्टर 28 में यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दुकानों के पीछे मिट्टी पड़ी हुई है। फुटपाथ टूट गए हैं। ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।

शहर के काफी इलाकों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इन सभी बातों को देख कर ऐसा लगता है कि शहर में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका की ओर से काम नहीं किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago