Categories: Faridabad

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं संत नगर के लोग, निगम अधिकारी व पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

फरीदाबाद नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में कोई ना कोई समस्या हमेशा ही बनी रहती है ऐसा ही एक मामला संत नगर से सामने आया है जहां पिछले 20 दिनों से सीवर ओवरफ्लो है, जिसको लेकर आज स्थानीय निवासियों ने पार्षद व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, वार्ड 31 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी संत नगर में पिछले 20 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर आज स्थानीय निवासियों ने पार्षद और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्षद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं संत नगर के लोग, निगम अधिकारी व पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी

लोगों का कहना है कि यहां सीवर व्यवस्था करीब 20 दिनों से खराब है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं यहां से आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है।

आपको बता दें कि वार्ड 31 के पार्षद छत्रपाल यादव हैं जिनका कहना है कि उनके वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है और उनका वार्ड राम राज्य है‌ परंतु यहां के हालातों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर कैसा राम राज्य है।

इन दिनों फरीदाबाद में सीवर व्यवस्था काफी डगमगाई हुई है। आए दिन लोग नगर निगम कार्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु निगमायुक्त और निगम अधिकारी के पास केवल आश्वासन देने का काम कर रहे हैं। वार्ड 5 और 6, वार्ड 9 में भी सीवर व्यवस्था काफी चरमराई हुई है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि अभी मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का आगाज होने वाला है ऐसे में शहर की ऐसी व्यवस्था शहर की रैंकिंग पर इसका असर डाल सकती है। ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम कब तक लोगों की इन समस्याओं का समाधान कर पाता है या फिर सर्वेक्षण के बाद फिर से सीवर व्यवस्था ठंडे बस्ते में चली जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago