Categories: Faridabad

विकास की बाट जोह रही है फरीदाबाद की यह सड़क, निगम नही कर रहा कोई कार्यवाही


शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सोहना सड़क इन दिनों बदहाली का मंजर झेल रही है। यह सड़क पूरी तरीके से टूटी हुई है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अंतर्गत आने वाली सोहना लिंकिंग सड़क टोल प्लाजा से जुड़ती है जिसके लिए वाहन चालक टोल टैक्स भी देते हैं परंतु टैक्स के बावजूद भी इस सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है।

विकास की बाट जोह रही है फरीदाबाद की यह सड़क, निगम नही कर रहा कोई कार्यवाही

आपको बता दें कि पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना के कार्यकाल में इस सड़क को नगर निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ा गया था जिसके बाद इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कई बार नगर निगम को इस बारे में नोटिस भी चस्पा किया गया है परंतु निगम के द्वारा इस सड़क की मरम्मत को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि इस सड़क से रिहायशी क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र भी लगते और प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है वही बरसात के दिनों में इस सड़क के हालात बद से बदतर हो जाते हैं। आपको बता दें कि एक निजी कंपनी इस सड़क के लिए लोगों से टोल वसूलती है, कंपनी का भी इस सड़क की ओर कोई लेना देना नहीं।

वही आपको बता दें यह सड़क शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है। यह सड़क बल्लभगढ़ को गुरुग्राम से जोड़ती है। वही गड्ढों के चलते यहां से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वही नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि नगर निगम द्वारा निजी कंपनी फंड देना है। जब नगर निगम निजी कंपनी को फंड देगा तब उस सड़क का निर्माण हो पाएगा। ऐसे में देखना होगा कि नगर निगम कब तक इस सड़क का निर्माण करवा पाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago