कई पुलिसकर्मी की तबियत बिगड़ी, तीन दिनों से नहीं उतर रहा बुखार

सेामवार 8 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन लगनी शुरू हो गई थी। जिसमें जिले के सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण की शुरूआत सीपी ओ पी सिंह द्वारा कोवैक्सीन को लगवा कर की गई।

सी पी ओ पी सिंह के बाद जिले के कई उच्च अधिकारियों के द्वारा वैक्सील लगाई गई। लेकिन वैक्सीन को लगवाने के बाद जिले के कई पुलिसकर्मी सहित उच्च अधिकारियों की हालत बिगड़ती जा रही है।

कई पुलिसकर्मी की तबियत बिगड़ी, तीन दिनों से नहीं उतर रहा बुखार


पुलिसकर्मी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उन्होंने 8 फरवरी को कोवैक्सीन लगाई थी। जिसके बाद उनको आधे घंटे के लिए आब्जर्वेशन रूम में रखा गया। लेकिन उस समय उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उसके बाद वह अपनी अपनी ड्यूटी पर कार्य करने पहुंच गए। लेकिन कुछ घंटे बीत जाने के बाद उनको बुखार होने लगा।

जिसके बाद सभी पुलिसकर्मी ने बुखार की दवाईयां लेनी शुरू कर दी। लेकिन दवाई लेने के बाद भी उनका बुखार कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मी ने बताया कि बुखार के अलावा जिस हाथ पर उनके द्वारा कोवैक्सीन लगाई गई है वह हाथ में काफी दर्द भी है और वह हाथ भी उठ नहीं रहा है।
पुलिसकर्मी के साथ साथ कई उच्च अधिकारियों को भी परेशानी हो रही है।

वहीं नोडल ऑफिसर डाॅक्टर रमेश का कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद दो से तीन दिनों तक बुखार आना आम बात है। इसके अलावा कुछ लोगों को बाॅडी में पेन की शिकायत भी मिल सकती है। बुखार और दर्द को ठीक होने में कम से कम तीन दिन का समय लगता है। अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है कि किसी को कोई गंभीर परेशानी हुई है। लोगों के फायदे के लिए ही सरकार के द्वारा यह वैक्सीन लगाई जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आकर वैक्सीन को लगवानी चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago