पुलिस ने सोनू मर्डर केस सुलझाया, हत्या में शामिल दोनों नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेजा गया

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने सोनू मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेज दिया है।

आपको बता दे कि 3 फरवरी को चाकू से वार करके सोनू की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक सोनू के पिता ने बताया कि वह रोशन नगर का रहने वाला है और उसका 24 वर्षीय बेटा सोनू एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

पुलिस ने सोनू मर्डर केस सुलझाया, हत्या में शामिल दोनों नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेजा गया

3 फरवरी की श्याम सोनू अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल लेकर अपने दोस्तों से मिलने गया था परंतु काफी समय तक भी जब वह वापस नहीं आया तो सोनू के पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया परंतु सोनू का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

सोनू के पिता ने बताया कि उन्होंने सोनू की कई जगह तलाश की परंतु उन्हें उसकी कोई खबर नहीं मिली।

फिर 4 फरवरी को सूचना मिली की सोनू की लाश फरीदाबाद के ददसिया गांव के जमुना घाट पर पड़ी है। सूचना मिलने पर सोनू के परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर सोनू की पहचान करके पुष्टि की गई कि वह लाश सोनू की ही है और सोनू की मोटरसाइकिल भी वही घटनास्थल पर पड़ी मिली।

मृतक सोनू के पिता की शिकायत पर थाना खेड़ी पुल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस तफ्तीश के दौरान सामने आया कि मृतक सोनू ने दो नाबालिक लड़कों के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की जिसका विरोध करते हुए नाबालिक लड़कों ने चाकू से वार करके सोनू की हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक सोनू का मोबाइल और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

दोनों नाबालिग लड़कों को अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago