थाना धौज की पुलिस टीम ने 3 मुकदमों में भैंस के मीट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना धौज प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने तीन अलग-अलग मुकदमों में भैंस के मीट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सराज, इक्लास और मुब्बा का नाम शामिल है।

आरोपी सराज को वैगनार गाड़ी में 70 किलोग्राम मीट के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी इक्लास की इको गाड़ी से 200 किलोग्राम मीट बरामद किया गया वहीं आरोपी मुब्बा को मोटरसाइकिल पर 50 किलोग्राम मीट ले जाते दबोचा गया।

थाना धौज की पुलिस टीम ने 3 मुकदमों में भैंस के मीट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

320 किलोग्राम मीट और वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को काबू करके जब उनसे मीट सप्लाई करने का लाइसेंस मांगा गया तो वह अपने पक्ष में लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ थाना धौज में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भैंस का क्रूरता से वध करके उनका मीट दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे कि पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सराज पुत्र अब्दुल, इक्लास पुत्र याकूब और आरोपी मुब्बा पुत्र रजाक तीनों फतेहपुर तगा गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

वहीं क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर अवैध नशा तस्कर से 6 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा पत्ती बरामद की है।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध गांजा लेकर मस्जिद चौक की तरफ जाएगा और यदि नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को अवैध नशे सहित गिरफ्तार किया जा सकता है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मस्जिद चौक पर नाकाबंदी की गई परंतु पुलिस को देख कर आरोपी पहले ही सतर्क हो गया और गांजा पत्ती रास्ते में ही फेंककर फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी समीम पुत्र हाजी मजीद फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है जो अवैध नशे का कारोबार करता है।

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago